रायपुर. इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश में सबसे कम तापमान पेंड्रा रोड और अंबिकापुर में 5.7 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले एक और दो जनवरी को बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है. मौसम विज्ञानी एचपी चंद्र के मुताबिक प्रदेश के पश्चिमी छोर पर एक विक्षोभ हुआ है जिससे कुछ जिलों में हल्की बारिश को सकती है. इसके आलावा प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में ओले गिरने की आशंका है. इससे दिन और रात के तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट आएगी.
http://पांच दिनों से लापता है 9 साल का मासूम, अब तक कोई सुराग नहीं
एचपी चंद्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ इराक, ईरान अफगानिस्तान और पाकिस्तान होते हुए भारत के उत्तरी हिस्से में प्रवेश करता है. इसके कारण मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होती है. गुजरने के पहले बादल बनना, न्यूनतम तापमान में वृद्धि और वर्षा होती है. इसके गुजरते ही पुनः न्यूनतम तापमान में गिरावट होती है.
http://नए साल में हो रहे ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
http://साहित्यकार एवं अनुवादक राम सिंह ठाकुर का निधन, सीएम भूपेश ने प्रकट किया दु:ख







