আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कर्तव्य से अनुपस्थित, 11 शिक्षकों को किया गया अवैतनिक

Published on: December 13, 2022
---Advertisement---

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोडरी को पत्र जारी कर उनके अधीनस्थ 11 शिक्षकों द्वारा अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाए जाने पर उनके एक दिवस का वेतन अवैतनिक किया गया है. इनमें व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोडरी एसके महादेवा, अनिल कुमार तिवारी, श्रीमती नीलम पाठक, हेमंत पाण्डेय, श्रीमती दीप्ति चौनसरिया एवं प्रहलाद दुधेश्वर, व्यायाम शिक्षिका श्रीमती पुष्पा निषाद, सहायक ग्रेड-03 श्रीमती ममता धुर्वे एवं सुनील कुमार नेताम, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला खोडरी संतोष कुमार सोनले और शिक्षिका पूर्व माध्यमिक शाला खोडरी श्रीमती तृप्ति चौहान शामिल है.

https://भेंट-मुलाकात : छात्राओं की मांग पर दो शिक्षिकाओं का स्थानांतरण रोकने के निर्देश

जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य को जारी पत्र में कहा है कि संकुल शैक्षिक समन्वयक द्वारा 5 दिसंबर 2022 को आकस्मिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण दिनांक को संस्था से बिना सूचना एवं अवकाश स्वीकृति के आपके अधीनस्थ शिक्षकों एवं कर्मचारियों की अनुपस्थिति से प्रतीत होता है कि आपका अपने संस्था में अधीनस्थों पर कोई नियंत्रण नहीं है. यह स्थिति शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही, कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं अनुशासनहीनता को स्पष्ट प्रकट करता है, जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के विपरीत है. अतः निर्देशित किया जाता है कि आप संबंधितों से उनके अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपने अभिमत सहित 03 दिवस के अंदर समक्ष में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें.

https://पेड़ से टक्कर के बाद कार में लगी आग, 2 की मौत, 4 घायल

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now