पिथौरा. किशनपुर में भारी भीड़ और मालवाहकों में मवेशियों की तरह ठूंस कर बैठाए यात्रियों से बड़ी दुर्घटना के खतरे की खबर प्रकाशन के बाद अंततः पिथौरा पुलिस ने सोमवार को ही कार्रवाई करते हुए शाम तक कुल 42 मालवाहकों का चालान कर उनसे समझौता शुल्क वसूल किया. स्थानीय थाना प्रभारी शिवानन्द तिवारी ने बताया कि किशनपुर रोड पर स्थापित दुकानदारों को भी निर्देशित कर वहां से दुकान हटाया गया. इसके अलावा लिंगराज समिति को नोटिस जारी कर उचित व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया है. उन्होंने बताया कि थाना पिथौरा के ग्राम किशनपुर में कथित रूप से प्रकट शिवलिंग के दर्शन हेतु मालवाहकों में सवारी भरकर लगातार वाहन चालक ले जा रहे हैं, जिसके कारण कभी भी गंभीर घटना घटित हो सकती है.
https://हाईवे से गायब कार कुएं में मिली, नायब तहसीलदार समेत चार के शव बरामद
पूर्व में कई बार उन्हें रोककर समझाइश दी गई, किंतु उनके कृत्यों में कोई सुधार नहीं हुआ. जिसके कारण उन्होंने उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशानुसार अनुसार सोमवार को किशनपुर में पिकअप, ट्रैक्टर और अन्य मालवाहकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर समन शुल्क वसूल कर जुर्माना लगाया गया. इसके अतिरिक्त किशनपुर रोड पर लगाए गए ठेले-गुमटी को हटाकर रोड व्यवस्था क्लीयर किया गया और लिंगराज समिति को नोटिस जारी कर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया. ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व ही पिथौरा के समीप ग्राम टप्पा गुरुद्वारा के पास ग्रामीण यात्रियों से खचाखच भरा एक पिकअप पलट गया था, जिसमें 10 गम्भीर सहित कुल 40 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए थे. बाद भी स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी हुई थी. खबर प्रकाशन के बाद पुलिस ने कार्रवाई प्रारंभ की.
https://किशनपुर में सुबह से हजारों की भीड़, मालवाहकों से भी पहुंच रहे दर्शनार्थी







