আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Realme 10 pro Series भारत में लॉन्च, कर्व्ड डिस्प्ले के साथ कई दमदार फीचर्स

Published on: December 8, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने नए नंबर सीरीज फोन Realme 10 pro को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज के तहत रियलमी 10 प्रो और रियलमी 10 प्रो प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है. रियलमी 10 प्रो को डार्क मैटर, हाइपर स्पेस और नेबुला ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. इस के 6 जीबी रैम साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपए और 8 जीबी रैम साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपए रखी गई है. वहीं रियलमी 10 प्रो प्लस को भी डार्क मैटर, हाइपर स्पेस और नेबुला ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, इसके 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपए और 8 जीबी रैम साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 25,999 रुपए है.

https://भानुप्रतापपुर से भाजपा प्रत्याशी की हार की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Realme 10 Pro Plus के स्पेसिफिकेशन

रियलमी 10 प्रो प्लस के साथ 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस OLED कर्व्ड डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है. डिस्प्ले के साथ 2.3 मिमी का बॉटम दिया, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह कर्व्ड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन में दुनिया के सबसे पतले बेजल वाला डिजाइन है. डिस्प्ले के साथ बिल्ट-इन आई प्रोटेक्शन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है. इसके साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर और माली-जी68 जीपीयू का सपोर्ट है. इसके साथ ट्रिपल रियर कैमरे सपोर्ट है, जिसमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है. इसमें दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम है. इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. रियलमी 10 प्रो प्लस में 5000mAh की बैटरी और 67W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.

https://भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, सावित्री ने भाजपा के ब्रह्मानंद को 21,171 वोटों से हराया

Realme 10 Pro के स्पेसिफिकेशन

रियलमी 10 प्रो के साथ एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई 4.0 मिलता है. फोन में 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो (2400 ×1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है. फोन में क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 695 5जी प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट है. इसके साथ रैम को 16 जीबी तक वर्चुअली (8 जीबी फिजिकल और 8 जीबी वर्चुअल) बढ़ाया जा सकता है. इसमें डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का मिलता है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का मिलता है. रियलमी 10 प्रो के साथ  5000mAh की बैटरी और 33W  सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. चार्जिंग को लेकर कंपनी का दावा है कि फोन को 29 मिनट में 50 फीसदी चार्ज किया जा सकता है.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now