गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. कंचौथी गांव में बुधवार को हाथियों ने कुचलकर एक महिला को मार डाला. जानकारी के के अनुसार मरवाही वनमंडल में बुधवार को 43 हाथियों के दल ने दमदम इलाके में दस्तक दी. हाथियों का दल जब विचरण करते हुए आगे बढ़ रहा था, तभी दमदम इलाके के कंचौथी गांव में जानकी बाई (35) हाथियों को देखकर भागने लगी. जानकी ने अपने घर के पास हाथियों को देख लिया था, जिससे वो डर गई थी और घर की ओर बचने के लिए भागने लगी. लेकिन हाथियों ने उसे दौड़ाकर कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.
https://सुशांत की मौत के 2 साल बाद रिया चक्रवर्ती की लाइफ में हुई प्यार की एंट्री!
सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. जानकी बाई के पति कार्तिक राम धनुहार ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हाथियों के हमले से घटनास्थल पर ही हो गई. देर रात वो शौच के लिए निकली थी. सुबह परिवार को घर से कुछ ही दूरी पर जानकी बाई का शव मिला. हाथी फिलहाल मरवाही रेंज के रूमगा और भाटियार गांव के आस-पास डेरा जमाए हुए हैं. इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. हाथियों ने पसान वन परिक्षेत्र में भी कई घरों को नुकसान पहुंचाया है. हाथियों ने 4 ग्रामीणों की फसल को भी रौंद दिया है. वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी में जुटी हुई है और ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना किया गया है.
https://सूटकेस में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, जांच में जुटी पुलिस







