नई दिल्ली. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 2 साल बाद रिया चक्रवर्ती की लाइफ में फिर से प्यार की एंट्री हुई है. रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि जून 2020 में एसएसआर की मौत के बाद पब्लिक ट्रायल झेलने वाली एक्ट्रेस कथित तौर पर सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह को डेट कर रही है. बंटी स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की फील्ड में सबसे बड़ी मैनेजमेंट फर्मों में से एक के मालिक है. बंटी की पहले सोनाक्षी सिन्हा को डेट करने की अफवाह थी. रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि बंटी और रिया साथ हैं, लेकिन वे अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखना चाहते हैं.
https://जिला बनाने में समय लगता है, सरायपाली में खुलेगा अपर कलेक्टर कार्यालय : भूपेश
सोर्स ने दावा किया- उन्हें एक साथ और खुश देखना बहुत अच्छा है. पिछले कुछ सालों में रिया ने जो कुछ भी झेला है, बंटी उसका कंधा और सपोर्ट सिस्टम रहा है. जब चीजें गंदी हो रही थीं तो वह उसके लिए वहां था. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रिया पास्ट में बंटी की क्लाइंट्स में से थी और जब सुशांत की मौत के संबंध में रिया से पूछताछ की गई तो उसे भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था. बता दे कि बंटी सजदेह कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट के एमडी और सीईओ हैं. एजेंसी विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन सहित स्पोर्ट्स वर्ल्ड के कुछ सबसे बड़े नामों को संभालती है. वह धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी का भी हिस्सा हैं.
https://चक्रवाती तूफान से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, 10 को बारिश की संभावना










