गरियाबंद. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान बुधवार सुबह गरियाबंद के सर्किट हाउस में आयोजित अधिकारियों की बैठक में राज्य शासन की योजनाओं की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि गरियाबंद जिले की विशेष पिछड़ी जनजातियों के योग्य युवाओं की भर्ती के लिए आगामी दो सप्ताह में आदेश जारी करना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति की भर्ती के लिए मेरिट के आधार पर पदों में भर्ती की सहमति दी गई है. मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाण पत्रों में जाति का नाम अंग्रेजी में लिखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इससे मात्रात्मक त्रुटि के कारण जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही समस्याओं का निराकरण हो सकेगा. उन्होंने जिले में स्वीकृत सभी गौठानों के निर्माण का कार्य तेजी से पूरे करने के निर्देश दिए.
https://बारात लेकर निकला दूल्हा धरने पर बैठा, दुल्हन करती रही इंतजार
श्री बघेल ने वन अधिकार मान्यता पत्रों के लंबित प्रकरणों का त्वरित समाधान करने के निर्देश देते हुए कहा कि कुम्भकारों को मिट्टी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जमीन आरक्षित करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए. श्री बघेल ने कहा कि जिले में स्कूलों की मरम्मत और स्कूलों में नए कक्षों के निर्माण के कार्यों को तेजी से पूरा करने और गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के कार्यों को इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि रीपा में पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े लोहार, कुम्हार सहित अन्य लोगों को भी जोड़ें. रुरल इंडस्ट्रियल पार्क स्व-सहायता समूह पर ही केंद्रीकृत नहीं होने चाहिए, यहां एक्टिविटी उद्योग से संबंधित जैसे दाल, हॉलर मिल जैसे हो. इस उद्योग के संचालन के लिए चयन ऐसे व्यक्ति का करना है जो मार्केटिंग स्किल, रिस्क क्षमता वाला और जुझारू हो.







