रायपुर. पिछले पांच सालों से प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रहे पीएल पुनिया की छत्तीसगढ़ से छुट्टी हो गई है. हरियाणा की खांटी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया गया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई स्टीयरिेंग कमेटी की पहली बैठक के बाद नई नियुक्तियां होने लगी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार रात प्रदेश प्रभारियों के नियुक्ति आदेश जारी किए. इसमें तीन प्रदेश प्रभारियों का जिक्र है. पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है.
https://भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन में 71.74 प्रतिशत मतदान
शक्तिकांत गोहिल को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है. उनके पास दिल्ली के प्रभारी की जिम्मेदारी रहेगी. वहीं सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है. पिछले दिनों संगठन में विवाद के बाद राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने इस्तीफा दे दिया था. तब से राजस्थान में कोई प्रभारी नहीं था. बता दें कि कुमारी शैलजा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1990 में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने से की. वह दो बार सिरसा व दो बार अंबाला से सांसद रही हैं.2014 से वर्ष 2020 तक राज्यसभा सदस्य भी रह चुकी हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में अंबाला लोकसभा से चुनाव हार गई थी. वह यूपीए की दोनों सरकार में मंत्री रह चुकी हैं.
https://पीके सच्चिदानंदन का 75 साल की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक







