अंबिकापुर. मेडिकल कॉलेज स्थित मातृ शिशु अस्पताल में 4 बच्चों की मौत हो गई. बच्चों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण जान गई है. जानकारी के मुताबिक यहां बच्चों की हालत को देखते हुए विशेष देखभाल नवजात इकाई उन्हें को भर्ती कराया गया था, पर शनिवार रात को अस्पताल में आधे से पौन घंटे के लिए बिजली बंद हुई थी. इसी बीच सोमवार सुबह पता चला कि 4 बच्चों की मौत हो गई है. उधर, ये खबर सुनते ही परिजनों का गुस्सा फूट गया. परिजन कहने लगे कि बिजली बंद हुई थी. इस वजह से बच्चों की जान गई है. अस्पताल ने भी लापरवाही की है.
https://Mercedes GLB और EQB इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बिजली जरूर कुछ देर के लिए बंद हुई थी, पर वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट चालू था. बच्चों की हालत पहले से क्रिटिकल थी. इधर, इस बात की खबर लगते ही मौके पर अस्पताल के डीन रमणेश मूर्ति, कलेक्टर कुंदन कुमार और सीएमएचओ पीएस सिसोदिया समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए. फिलहाल मामले में जांच जारी है. इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बयान भी सामने आया है. उन्होंने विभागीय प्रमुख अधिकारी, हेल्थ सेक्रेटरी को फोन कर तत्काल एक जांच टीम गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए हैं. मैंने सीएम को भी इस बात की जानकारी दे दी है. मैं खुद अस्पताल जाऊंगा और जायजा लूंगा. अगर जरूरत पड़ी तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.







