আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आज का भाव

Published on: December 30, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है. सोमवार को कमजोर मांग के कारण राजधानी दिल्ली में सोने के भाव में 73 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. जिसके बाद सोने का भाव 39,882 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं चांदी के भाव में भी कमी आई है. चांदी का भाव सोमवार को 156 रुपए प्रति किलोग्राम कम हुआ है, जिसके बाद चांदी का भआव 47,910 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई है. यहां सोने का भाव 1513.50 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रहा, जबकि चांदी का भाव 17.87 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रहा.

http://जानकारी उपलब्ध नहीं कराया, तीन जनसूचना अधिकारी पर 25-25 हजार रुपए अर्थदण्ड

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का फरवरी 2020 माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 60 रुपए या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,020 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया. इसमें 1,566 लॉट का कारोबार हुआ. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस बाजार) तपन पटेल ने कहा, ‘सोमवार को सोने के भाव वैश्विक भाव में नरमी नजर आई है. छुट्टियों को देखते हुए सोने का भाव मामूली तेजी के साथ 1513 डॉलर प्रति औंस के लगभग रहा है.’ मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी), नवनीत दमानी ने बताया, ‘अमेरिका और मध्य पूर्व के बीच तनाव के बाद निवेशकों के जोखिम के खिलाफ सोने की कीमतों में क्रमिक गति से उच्च स्तर पर जारी है.’

http://देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बने जनरल बिपिन रावत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now