कोरबा. अवैध कोयला भंडारण पर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार देर शाम ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की. राजस्व विभाग, खनिज विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान 2 जगहों पर लगभग 40 टन कोयला जब्त किया गया. करतला में खान ढाबा के पीछे झाड़ियों के आस-पास लगभग 10 टन और चांपा में विरेंद्र सिंह के आवासीय परिसर में लगभग 30 टन अवैध कोयला भंडारण पाया गया. करतला में जांच के दौरान मौका क्षेत्र में उपस्थित मजदूर मौके से फरार हो गए. करतला में कोयला से भरा हुआ एक गाड़ी और चार मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई. इसके अलावा मौका जांच में तौल कांटा बांट, कोयला खरीदी बिक्री, मजदूरों का भुगतान और पैसों के लेनदेन से संबंधित संबंधित रजिस्टर भी जब्त किया गया.
https://जंगल में मिली थी युवती की अधजली लाश, हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार
दस्तावेजों को जांच के लिए खनिज कार्यालय भेजा गया और गाड़ियों और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे को थाना करतला में सुरक्षार्थ रखा गया है. इसी प्रकार तहसील करतला के ग्राम चांपा में विरेंद्र सिंह के आवासीय परिसर में अवैध रूप से कोयले खनिज का भंडारण पाया गया. मौका जांच में लगभग 30 टन कोयले का भंडारण पाया गया. साथ ही इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी पाया गया. जमीन मालिक के पास उनके परिसर में भंडारित कोयले के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं पाया गया. मौके पर पाए गए कोयले और तौल कांटे को संयुक्त टीम द्वारा जब्ती की कार्रवाई की गई. एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे ने बताया कि दोनों जगहों पर की गई छापामार कार्रवाई के दौरान पाए गए कोयले को जब्ती कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है.







