আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पूछताछ के दौरान चोरी का आरोपी बोला- चोरी कर गरीबों में बांट दी रकम, हंस पड़े पुलिस अधिकारी

Published on: December 1, 2022
---Advertisement---

दुर्ग. दुर्ग एसपी और चोरी के आरोपी के बीच पूछताछ का एक वीडियो चर्चा में है. दरअसल, नवंबर माह में सुपेला, स्मृति नगर और वैशाली नगर थाना क्षेत्र चार अलग-अलग जगहों में चोरी की वारदातें हुईं थी. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान की और मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था. खुलासे के दौरान दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने आरोपियों से पूछताछ की. एक आरोपी ने तो यहां तक कहा कि उसे चोरी का पछतावा हुआ, इससे उसने चोरी की रकम गरीबों में बांट दी. इस तरह के जवाब से पुलिस अधिकारी हंस पड़े. पुलिस पूछताछ में दूसरे आरोपी महेश यादव ने कहा कि वो सिर्फ गांजा का नशा करता है. वहीं दूसरे आरोपी ने कहा कि उसने चोरी की रकम से जुआ खेल डाला.

https://गडकरी ने का ऐलान- कबाड़ में तब्दील होंगे 15 साल पुराने वाहन

उसने बताया कि 50 रुपए का गांजा और 7 रुपए की बीड़ी रोज पी जाता है. आरोपी ने बताया कि एनएच में फ्लाई ओवर निर्माण के दौरान सड़क किनारे लगाए गए टीन शीट को वह लोग चोरी करते और उसके बाद कबाड़ी के यहां बेच देते थे. चोरी के मामले में पुलिस ने इंदिरानगर शीतला मंदिर सुपेला निवासी शाहिल खान उर्फ गब्बर (18), पंचराम मिर्जा गली निवासी महेश यादव (18), नहर पार रावण भाठा सुपेला निवासी गुलाम खान (23), शीतला मंदिर सुपेला निवासी सोनू उर्फ तुकेश्वर उर्फ डोकरा (19) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात खरीदने व बिकवाने वाले आरोपी बाजार तरिया खैरागढ़ निवासी धर्मेन्द्र वर्मा (27), साल्हेखुर्द धमधा निवासी गेंदराम जंघेल (26) और सोनारपारा खैरागढ़ निवासी मानस जेना (43) को गिरफ्तार किया है.

https://सर्दियों के मौसम में करें इन चीजों का सेवन, खांसी-जुकाम से मिलेगा छुटकारा

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now