महासमुंद. एक दूल्हा बैलगाड़ी में सवार होकर अपनी दुल्हनिया लेने पहुंचा. उसकी बारात बैलगाड़ी में निकली. बाराती किसनों के वेशभूषा में नजर आए. इस दौरान जिन लोगों ने भी इस अनोखी बारात को देखा वो हैरान रह गया. बारातियों ने इस अनोखी बारात में जमकर डांस किया है. दरअसल, रायपुर के लोधीपारा इलाके में रहने वाले अनुराग साहू की बारात सोमवार को महासमुंद आई थी. अनुराग ठेकेदारी का काम करते हैं. उनके पिता बेमेतरा के नवागढ़ में खेती किसानी का काम करते हैं. अनुराग की शादी महासमुंद की रहने वाली भाविका साहू से कुछ समय पहले ही तय हुई थी. बाद 29 नवंबर को शादी थी.
https://सर्दियों के मौसम में करें इन चीजों का सेवन, खांसी-जुकाम से मिलेगा छुटकारा
राजधानी रायपुर से अनुराग की बारात दोपहर 4 बजे के आस-पास महासमुंद के एक पैलेस में पहुंच गई थी. यहां लड़की वालों ने बारातियों को पहले स्वागत किया. फिर बारात जनमासा स्थल से जब निकली, तब देखने वाले भी हैरान रह गए. रोड में दूल्हा कार या घोड़े पर नहीं, बल्कि बैलगाड़ी में बैठा हुआ था. अगल-बगल बैंड और डीजे बज रहा था. इस बारात में कुछ लोग किसान बनकर ही पहुंचे थे. इन बारातियों ने सिर में पगड़ी, गले में गमछा और धोती पहन रखी था. दूल्हे अनुराग ने बताया कि मेरा मकसद था कि पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए. इसलिए मैंने ऐसे ही शादी करने का फैसला किया था. हमेशा से मेरे प्रेरणस्त्रोत मेरे पिता और घर के बड़े लोग रहे हैं. मैं चाहता हूं कि इस तरह की परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए.







