नई दिल्ली. Ultraviolette इलेक्ट्रिक बाइक F77 भारतीय बाजार में 3.8 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है. इसमें 10.3kWh लिथियम आयन बैटरी पैक मिलता है जो 38.9 बीएचपी और 95 एनएम का टॉर्क जेनेरट करता है. यह बाइक 307 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है. इसकी टॉप स्पीड 147 किमी प्रति घंटा है और यह 8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. एफ77 को तीन वैरिएंट्स- एयरस्ट्राइक, शैडो और लेजर में पेश किया है. इसमें तीन राइडिंग मोड्स हैं- ग्लाइड, कॉम्बैट और बैलिस्टिक. यह मेड इन इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड प्रोडक्ट, ग्लोबल सर्टिफिकेशन के साथ आती है. लिमिटेड एडिशन अल्ट्रावॉयलेट एफ77 40.5 bhp और 100 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और सिर्फ 7.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 158 किमी प्रति घंटा है.
https://सूटकेस में मिले शव के टुकड़े, क्या श्रद्धा मर्डर केस है कनेक्शन?
यह लिमिटेड एडिशन F77 आफ्टरबर्नर येलो के साथ मीटियोर ग्रे के सिंगल कलर स्कीम में पेश की जाएगी. अल्ट्रावॉयलेट F77 डिस्प्ले और एक ऐप जरिए से प्रीवेंटिव मेंटेनेंस, राइड एनालिटिक्स, सर्विस, एंटी-थेफ्ट और रीयल-टाइम डेटा इंटरप्रीटेशन जैसे फीचर्स से लैस है. अल्ट्रावॉयलेट अपने ग्राहकों को बहुत व्यापक वारंटी पैकेज की पेशकश कर रहा है जिसमें उच्चतम 1,00,000 किमी या 8 वर्ष है. एफ77 को तीन वर्जन यानी F77, F77 Recon और F77 Limited में पेश किया गया है. इनकी एक्स-शोरूम कीमत है- Ultraviolette F77 – 3,80,000 रुपए, Ultraviolette F77 Recon – 4,55,000 रुपए Ultraviolette F77 Limited – 5,50,000 रुपए.
https://कलेक्टर ने साइकिल से सैर पर फूंक दिए डीएमएफ के 14.99 लाख रुपए!










