আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा हमें माफ कर देना

Published on: December 30, 2019
---Advertisement---

जांजगीर-चांपा. डभरा थानांतर्गत छुहीपाली में लिव इन में रह रहे एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मौके पर सुसाइट नोट भी बरामद हुआ है जिसमें लिखा है कि मम्मी-पापा हमें माफ कर देना. जानकारी के मुताबिक युवक का नाम मोहम्मद सज्जाद खान है, जो मूलतः सक्ती थाना क्षेत्र का रहने वाला है. मृतक युवक डभरा में रहकर तहसील कार्यालय में कम्प्यूटर ऑपरेटर का काम करता था. छुहिपाली गांव में एक किराए का मकान में पिछले एक महीने से युवती साधना मिरी के साथ रह रहा था.

http://67 साल का दूल्हा और 65 की दुल्हन, ओल्ड एज होम में प्यार फिर शादी

युवती अकलतरा क्षेत्र के पोड़ीदलहा की रहने वाली बताई जा रही है. घटना स्थल से पुलिस को सुसाइट नोट भी मिला है. जिसमें दोनों अपने-अपने परिजन से माफी मांगी है. लड़का मुस्लिम और लड़की हिंदू है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर डभरा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दोनों मृतक के परिजनों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है. उनके परिजनों का भी पता लगाया जा रहा है. चंद्रपुर एसडीओपी ने बताया कि युवक-युवती के परिजनों का पता लगा रहे हैं. मामले में पूरी जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा. फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है.

http://मुख्यमंत्री ने की घोषणा, अब राज्योत्सव के साथ हर साल होगा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now