আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

iVoomi S1 Electric Scooter लॉन्च, सिंगल चार्ज में दौड़ेगा 240 किमी

Published on: November 24, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. मुंबई स्थित iVoomi Energy ने S1 80, S1 100 और S1 240 के लॉन्च के साथ S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के नए वैरिएंट्स पेश किए हैं. आईवूमी S1 लाइन-अप को विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए अपग्रेड किया गया है और इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 69,999 रुपए से शुरू होती हैं, जो 1.21 लाख रुपए तक (एक्स-शोरूम) जाती हैं. कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर 240 किमी की रेंज देता है. आईवूमी S1 240 इलेक्ट्रिक स्कूटर का टॉप-स्पेक वर्जन है और IDC के मुताबिक S1 240 वैरिएंट 240 किमी की रेंज डिलीवर करता है. मॉडल को 4.2 kWh ट्विन बैटरी पैक मिलता है और एक्सट्रा टॉर्क के साथ 2.5 kW मोटर (3.3 bhp) से लैस है.

https://बुलेट ट्रेन के साथ नहीं होंगे वंदे भारत एक्सप्रेस जैसे हादसे, रेल मंत्री ने बताई वजह

स्कूटर को 0 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में 3.5 सेकंड का समय लगता है. वहीं इसे 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में 3 घंटे का समय लगता है. इसके उलट, एंट्री-लेवल S1 80 इलेक्ट्रिक स्कूटर 1.5 kWh बैटरी पैक के साथ काम करता है जो एक बार चार्ज करने पर 80 किमी (IDC) की रेंज देता है. एस1 80 में हब-माउंटेड 2.5 kW मोटर भी मिलती है, जिसकी अधिकतम स्पीड 55 किमी प्रति घंटा होने का दावा किया गया है. सभी वैरिएंट तीन राइडिंग मोड्स- ईको, राइडर और स्पोर्ट के साथ आते हैं. इसमें तीन कलर ऑप्शन – पीकॉक ब्लू, नाइट मैरून और डस्की ब्लैक मिलते हैं. मॉडल में जीपीएस ट्रैकर और मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ नया ‘फाइंड माय राइड’ फीचर भी है. साथ ही एक मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया गया है.

https://घास में नंगे पैर चलने के हैं कई फायदे, डायबिटीज से लेकर बीपी तक करें कंट्रोल

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now