আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

धान खरीदी में अनियमितता, दो कर्मचारी निलंबित; चार के खिलाफ एफआईआर

Published on: November 23, 2022
---Advertisement---

जांजगीर-चांपा. धान खरीदी केन्द्र कोरबी में धान खरीदी में अनियमितता का मामला पकड़ में आने पर दो कर्मचारियों को निलंबित करने के साथ ही थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. कलेक्टर जांजगीर-चांपा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवा सहकारी समिति कोरबी में फर्जी पंजीयन की शिकायत की जांच सही पाए जाने पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एसके जोगी और धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी सह ऑपरेटर विकास सिंह को निलंबित कर एफआईआर दर्ज कराई गई है. इस कार्य में संलिप्त श्रीमती पूजा अग्रवाल एवं जितेन्द्र अग्रवाल के विरूद्ध भी प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराई है.

https://अवैध खनिज परिवहन करते पाए गए 36 वाहन जब्त

गौरतलब है कि जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी में किसी भी तरह की अफरा-तफरी की रोकथाम के लिए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में सतत् निगरानी रखी जा रही है. धान खरीदी की व्यवस्था की शिकायत से लेकर फर्जी पंजीयन, अवैध धान के विक्रय एवं अन्य गड़बड़ियों की जांच-पड़ताल के लिए अनुभाग स्तर पर चार जांच दल गठित किए गए है जो शिकायतों की जांच कर तत्परता से कार्रवाई कर रहे हैं. सेवा सहकारी समिति कोरबी में पाए गए अनियमितता के जांच दल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, उप पंजीयक उमेश गुप्ता, नोडल अधिकारी जिला सहकारी बैंक अश्वनी पांडेय, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा विनय पटेल शामिल थे.

https://ICC rankings: सूर्यकुमार यादव टी-20 में टॉप पर बरकरार

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now