जशपुर. एक सड़क हादसे में बैंक मैनेजर समेत 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं 2 बैंक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक मनोरा SBI के ब्रांच मैनेजर अनुरंजन मिंज, जशपुर एसबीआई में पदस्थ सुमित मिंज, कर्मचारी अनमोल और रविंद्र सभी रविवार को छुट्टी होने के कारण कुनकुरी गए थे. सभी ने मिलकर दिनभर छुट्टी मनाई, खाना खाया और रात के वक्त 9 से 10 बजे के बीच लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि कुनुकुरी-जशपुर हाईवे में ये अभी चरईडांड गांव के पास पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई.
https://SBI की नई सर्विस, अब आसानी से उठा सकते हैं इस सुविधा का लाभ
इससे मौके पर ही अनुरंज और सुमित की मौत हो गई. जबकि, 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. कुछ लोगों ने किसी तरह से चारों को अस्पताल पहुंचा, जहां 2 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसके अलावा अनमोल और रविंद्र को प्राथमिक इलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना तुरंत ही पुलिस की टीम को दी गई थी. बाद पुलिस की टीम रात के वक्त ही मौके पर पहुंची. बाद परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दी गई थी. सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया है और परिजनों को सौंप दिया गया है.
https://अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ ने तीसरे दिन 60 करोड़ का आंकड़ा किया पार







