नई दिल्ली. मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम गोविल का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया. तबस्सुम का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है. इसकी जानकारी खुद उनके बेटे होशंग गोविल ने शनिवार को मीडिया को दी. रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार रात तबस्सुम को दो बार कार्डियक अरेस्ट आया था. उन्हें पहला कार्डियक अरेस्ट 8:40 बजे और दूसरा 8:42 बजे आया था, जिस कारण से उनका निधन हो गया. वहीं शनिवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके बेटे होशांग गोविल ने कहा कि उनकी मां की ख्वाहिश थी उन्हें दफनाने से पहले किसी को भी उनकी मौत की बात ना बताई जाए.
https://चुनाव चिह्न को अपनी संपत्ति नहीं मान सकते राजनीतिक दल : हाईकोर्ट
बता दें कि तबस्सुम गोविल ने 1947 में बाल कलाकार बेबी तबस्सुम के रूप में अपना करियर शुरू किया था. तबस्सुम ने नरगिस के साथ एक चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. वो मेरा सुहाग, मंझधार, बड़ी बहन, बैजू बावरा, तेरे मेरे सपने, चमेली की शादी, स्वर्ग जैसी कई फिल्मों में उन्होंने काम किया था. भले ही, तबस्सुम ने कई फिल्मों में काम किया था, लेकिन उनको प्रसिद्धी दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले एक शो से मिली.
https://Maruti Suzuki Alto K10 CNG 2022 लॉन्च, जानिए कीमत और माइलेज










