আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हर जिले में शुरू होंगे मॉडल उचित मूल्य दुकान, राशन सामग्री के साथ-साथ मिलेंगी अन्य वस्तुएं

Published on: November 19, 2022
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मॉडल शासकीय उचित मूल्य दुकान प्रारंभ होंगे. ये दुकानें जिलों में चरणबद्ध ढंग से शुरू की जाएंगी. खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने खाद्य अधिकारियों को इसके लिए तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं. मॉडल उचित मूल्य दुकानों में राशन सामग्री के साथ अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री के अलावा बैंकिंग कॉरस्पोंडेंट आदि की सुविधा भी दी जाएगी. खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक में खाद्य अधिकारियों को राज्य के हर जिले में जिला प्रशासन के सहयोग से मॉडल राशन दुकान शुरू करने के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं.

https://जेल में सत्येंद्र जैन का मसाज वाला वीडियो वायरल, केजरीवाल सरकार पर BJP हमलावर

खाद्य विभाग के संचालक सत्यनारायण राठौर ने बैठक में कहा कि माह नवम्बर की राशन सामग्री का भण्डारण समय पर करने के साथ ही क्लोजिंग स्टॉक की गणना की कार्रवाई सभी जिलों द्वारा पूर्ण कर ली जाए. उन्होंने कहा कि राशनकार्डों में आधार सीडिंग हेतु शेष सदस्यों की कार्रवाई नवम्बर माह में पूर्ण की जाए, नवीन जिलों में प्रोग्रामर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था की जाए. उचित मूल्य दुकानों के संचालन को आर्थिक रूप से अधिक लाभदायक बनाए जाने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, दूरसंचार विभाग, ऑयल कंपनियों और नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा दिए गए सुझाव अनुसार नवीन योजनाएं उचित मूल्य दुकानों में लागू की जाए.

https://श्रद्धा मर्डर केस : आफताब के फ्लैट से हथियारनुमा वस्तु समेत मिले कई अहम सुराग

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now