दंतेवाड़ा. एक महिला ने अपने पति की विधवा प्रेमिका की हत्या कर दी. हत्या के बाद खुद थाने पहुंचकर महिला ने जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार महिला का पति देवाराम भास्कर बचेली NMDC का कर्मचारी है. देवाराम भास्कर को 35 साल की विधवा महिला मीना मंडावी से प्यार हो गया था. पिछले 7-8 महीनों से दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे. इसकी जानकारी जब उनकी पत्नी सुक्को बाई भास्कर (45) को मिली तो उसने पति को प्रेमिका से दूर रहने कहा, लेकिन वह नहीं माना.
https://BCCI ने सीनियर सिलेक्शन कमेटी को किया बर्खास्त, मंगाए नए आवेदन
सुक्को बाई शुक्रवार सुबह मीना मंडावी के घर पहुंच गई. मीना उस वक्त घर पर अकेली थी. घर में दोनों महिलाओं के बीच पहले विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि सुक्को बाई अपने पास रखे चाकू से मीना के सिर और गले पर वार कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुक्को बाई खुद ही पुलिस थाना पहुंच गई. बचेली पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से चाकू भी बरामद किया गया है.







