नई दिल्ली. ऋषभ शेट्टी की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘कांतारा’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. वैसे तो इस फिल्म को अभी तक करोड़ों लोगों ने देख लिया है लेकिन जो इस फिल्म को अभी तक नहीं देख पाए हैं अब वह घर बैठे इस फिल्म को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर जाकर देख सकते हैं. बता दें ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतरा जल्द ही अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. 24 नवंबर को आप इस फिल्म को ओटीटी पर देख सकेंगे.
https://खुद को अविवाहित बता शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, शिक्षक गिरफ्तार
वैसे तो यह फिल्म पहले 4 नवंबर को और फिर 18 नवंबर को रिलीज होने वाली थी. लेकिन फिल्म को बड़े पर्दे पर धमाल मचाता देख फिल्म के मेकर्स ओटीटी डेट को चेंज करते रहे. बीते हफ्ते ऋषभ शेट्टी की फिल्म कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इस फिल्म ने कमाई के मामले में केजीएफ चैप्टर 1 को पछाड़ डाला है. ये फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. इस फिल्म ने अभी तक 330 करोड़ का कलेक्शन इक्कठा कर कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं.
https://छात्रा से अनाचार के आरोप में NSUI प्रदेश महासचिव गिरफ्तार










