रायपुर. आबकारी मंत्री कवासी लखमा को धमकी मिली है. धमकी देने वाले शख्स ने न केवल फोन करके मंत्री कवासी लखमा को धमकी दी है, बल्कि उनके सुरक्षाधिकारी को भी फोन और व्हाट्सएप में संदेश भेजकर मंत्री तक धमकी भरी चेतावनी पहुंचाने को कहा है. इस मामले में सिविल लाइन थाने में मंत्री कवासी लखमा के पीएसओ ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है. सिविल लाइन पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक पिछले 10 दिनों से धमकी और चेतावनी का यह सिलसिला चल रहा था, कभी मंत्री कवासी लखमा को, तो कभी उनके पीएसओ को फोन करके युवक 2 लाख रुपए की डिमांड कर रहा था.
http://पड़ रही है कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी की कोल्ड डे की चेतावनी
जानकारी के मुताबिक युवक खुद को सीबीआई का अधिकारी बता रहा है. पीएसओ और मंत्री को युवक कभी खुद का नाम अंकुश शर्मा तो कभी अजीत सिंह बताते हुए मंत्री के खिलाफ सीबीआई में शिकायत होने की बात कहते हुए मामले को रफा-दफा करने के लिए दो लाख रुपए की मांग करता है. धमकी देने वाले ने सबूत दिखाने के लिए कुछ दस्तावेज भी व्हाट्सएप पर भेजे हैं. मामले में एसएसपी ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस ने युवक का लोकेशन ट्रेस कर लिया है. उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी.
http://धान खरीदी में लापरवाही और स्टेगिंग में दिशा-निर्देशों का पालन नहीं, समिति प्रबंधक निलंबित







