আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

PAT की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- घरवालों को मंजूर नहीं था रिश्ता

Published on: November 13, 2022
---Advertisement---

दुर्ग. पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पीजी में रह रही PAT की तैयारी करने वाली छात्रा ने खुदकुशी कर ली. छात्रा के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है. जैसे ही पुलिस को पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग का है, उसका फोन खंगाला गया. फोन फिंगर लॉक था. फंदे पर झूल रह छात्रा के शव के फिंगर से मोबाइल अनलॉक किया तो वाट्सअप पॉसवर्ड लॉक था. गैलरी में गए तो वो भी लॉक था. अब मोबाइल को खोलने के लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी. पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने बताया कि शनिवार देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि एक लड़की ने फांसी लगा ली है.

https://एमसीडी चुनाव में AAP ने नहीं दिया टिकट तो टावर पर चढ़ा पार्षद

छात्रा पद्मनाभपुर में एक पीजी में रहकर एग्रीकल्चर प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की लड़की का शव कमरे में लगे पंखे से झूल रहा था. उसने अपने दुपट्टे से फंदा बनाया था. वह दल्ली राजहरा की रहने वाली थी. पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी और उन्हें बुलवाया. पुलिस ने बताया कि छात्रा के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है. उसमें उसने लिखा वह एक लड़के से बहुत प्यार करती है. उसके साथ शादी कर चुकी है. पिछड़े डेढ़ साल से दोनों साथ हैं. घर वाले हमारे रिश्ते के लिए राजी नहीं है. इसलिए वह खुदकुशी करने जा रही है.

https://कहीं आपका WhatsApp तो नहीं हो गया हैक, इन तरीकों से लगाएं पता

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now