रायपुर. मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलो में अगले दो दिनों के लिए ‘कोल्ड-डे’ की चेतावनी जारी है. सभी जिलों के प्रशासनिक अमले को ठंड से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है. मौसम विज्ञानियों के अनुसार कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, कवर्धा, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, बेमेतरा, जांजगीर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, महासमुंद में दो दिन शीतलहर चल सकती है. मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार आसमान में छाए बादल साफ होते ही उत्तर से तेज शुष्क हवाएं चलने लगीं.
http://धान खरीदी में लापरवाही और स्टेगिंग में दिशा-निर्देशों का पालन नहीं, समिति प्रबंधक निलंबित
इसी के असर से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है. दरअसल, पिछले तीन-चार दिनों से अरब सागर में बना चक्रवात खत्म हो गया है. इससे अब समुद्र से नमी आनी बंद हो गई है. नमी का प्रभाव खत्म होते ही उत्तरी शुष्क और बर्फीली हवा का प्रभाव बढ़ गया है. पुणे के सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज रिसर्च के वैज्ञानिक डॉ. भूपिंदर सिंह के मुताबिक जलवायु परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता को प्रभावित कर रहा है. यह इस साल पारे को नीचे ला सकता है.
http://पुलिस पर प्रियंका गांधी का आरोप, बोलीं- मेरा गला दबाकर रोका, धक्का दिया







