नई दिल्ली. सीरियल कुसुम फेम एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (46) की मौत हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धांत जब सुबह वर्कआउट कर रहे थे तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद अभिनेता को अस्पताल ले जाया गया. यहां पर डॉक्टरों की एक टीम ने सिद्धांत का करीब 45 मिनट तक इलाज किया और उन्हें बचाने की कोशिश की गई. लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचाने में नाकामयाब रहे. बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. सिद्धांत अपने पीछे पत्नी अलेसिया राउत और दो बच्चों को पीछे छोड़ गए हैं. उनकी पत्नी अलेसिया सुपरमॉडल हैं.
https://मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल, तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य निलंबित
दोनों 2017 में शादी के बंधन में बंधे. यह उनकी दूसरी शादी थी. 2015 में उन्होंने इरा से पहली शादी की थी. सिद्धांत और इरा की एक बेटी है. दूसरी तरफ अलेसिया की पहली शादी से एक बेटा है.बता दें कि सिद्धांत ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की. उन्हें आनंद सूर्यवंशी के नाम से भी जाना जाता है. सिद्धांत ने टीवी में सीरियल कुसुम से डेब्यू किया. इसके इलावा वह कई टीवी शोज में लीड किरदार कर चुके हैं. सिद्धांत के मुख्य सीरियल में कसौटी जिंदगी की, कृष्णा अर्जुन, क्या दिल में है सहित अन्य है. वह आखिरी बार क्यूं रिश्तों में कट्टी बट्टी और जिद्दी दिल में दिखे.
https://कौन हैं रिवाबा जडेजा, जिन्हें जामनगर उत्तर से भाजपा ने दिया टिकट










