আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

खुलासा : चरित्र शंका पर पत्नी को पहाड़ से दिया था धक्का, पति गिरफ्तार

Published on: November 11, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. खल्लारी मंदिर पहाड़ी से गिरकर महिला चित्ररेखा की मौत के प्रकरण का एसपी भोजराम पटेल ने खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि चरित्र शंका पर पति ने ही पत्नी को पहाड़ से धक्का दिया था. पुलिस ने आरोपी सोनूराम चक्रधारी (23) निवासी परसदाखुर्द थाना छुरा जिला गरियाबंद को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि 7 नवंबर को विरेन्द्र चक्रधारी ने थाना खल्लारी में रिपोर्ट दर्ज कराई करीब 11 बजे उसकी बहन चित्ररेखा पति सोनूराम चक्रधारी और भांजी के साथ खल्लारी दर्शन और घूमने के लिए खल्लारी मंदिर गए थे. करीब दोपहर 3 बजे सोनूराम चक्रधारी मोबाइल से बताया कि चित्ररेखा खल्लारी मंदिर के पहाड़ी से गिर गई है और नहीं मिल रही है. बाद पहाड़ी के चट्टान के पास खाई में चित्ररखा मृत अवस्था में मिली थी.

https://कौन हैं रिवाबा जडेजा, जिन्हें जामनगर उत्तर से भाजपा ने दिया टिकट

रिपोर्ट पर थाना खल्लारी में मर्ग पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. पीएम रिपोर्ट में गिरने से पसलियां व हड्डी टूटने से मौत होना पाया गया. जांच के दौरान मृतिका के पति, उसकी भांजी व एक अन्य व्यक्ति से पृथक-पृथक पूछताछ करने पर दोनों के कथन में भिन्नता से पति पर संदेह होने लगा. टीम ने पति सोनूराम चक्रधारी से सख्ती से पूछताछ की. तब उन्होंने बताया कि वह पत्नी चित्ररेखा के चरित्र पर संदेह करता था. छह नवंबर को मृतिका के मायका कुम्हारपारा महासमुंद में छट्ठी कार्यक्रम होने से दोनों शामिल हुए. दूसरे दिन सुबह मृतिका को अपने रास्ते से हटाने पूर्व नियोजित अनुसार 7 नवंबर को भीमखोज स्थित खल्लारी मंदिर दर्शन-घुमाने के बाद सेल्फी के बहाने भीम पांव पहाड़ी खाई तरफ ले गया. सेल्फी लेते समय मौका पाकर पत्नी को पहाड़ से धक्का दिया.

https://नागिन डांस को टक्कर देगा ‘दारू डांस’? वीडियो ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now