আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

करंट से हाथी की मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वनरक्षक निलंबित

Published on: November 9, 2022
---Advertisement---

पिथौरा/बलौदाबाजार. बलौदाबाजार वन मण्डल के देवपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पकरीद विश्राम गृह के सामने करीब 50 मीटर दूर गिधपुरी मार्ग में करंट से हुई एक और हाथी की मौत के तत्काल बाद ही वन अफसरों ने शिकार के आरोप में दो लोगों को विभिन्न स्थानों से धर दबोचा. आरोपियों पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 50, 51, 52 के तहत कार्रवाई की गई है. विभागीय सूत्रों के अनुसार पकरीद के पास सोमवार को हुई हाथी की मौत मामले में सोमवार को ही वन विभाग की टीम ने नवनियुक्त डीएफओ मयंक अग्रवाल के निर्देश पर छापामार कार्रवाई करते हुए पकरीद के ही नकुल सांवरा पिता रामेश्वर सांवरा (31) को चिखली थाना सांकरा के पास उसके रिश्तेदार के यहां से गिरफ्तार किया.

https://नियम विरूद्ध अनुकंपा नियुक्ति, तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित

फरार आरोपी जोहित बरिहा पिता नारायण बरिहा को मंगलवार को वन विभाग ने कसडोल के पास ही पकड़ लिया. ज्ञात हो कि सोमवार की सुबह बलौदाबाजार वन मण्डल के देवपुर वन परिक्षेत्र के पकरीद विश्राम गृह के सामने करीब 50 मीटर दूर गिधपुरी मार्ग पर करंट में चिपकने से हुई एक और हाथी की मौत के बाद घटनास्थल पहुंचे वन अफसरों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में बिजली तार व बास खुंटी जब्त किया था. इधर, शेड्यूल वन्य प्राणी हाथी और देवपुर परिक्षेत्र के ही चेचरापाली में एक युवक की शिकारियों के जाल में फंसने से हुई मौत के मामले में मात्र एक वनरक्षक अजित ध्रुव को निलंबित कर दिया गया है. ज्ञात हो कि देवपुर क्षेत्र में लगातार शिकार की घटनाओं के बाद भी डिप्टी रेंजर (वर्तमान प्रभारी रेंजर) की ऊंची पहुंच के कारण किसी भी घटना में गाज मैदानी कर्मियों पर ही गिरती है.

https://Audi Q5 Special Edition लॉन्च, 6.3 सेकंड में पकड़ती है 100km की रफ्तार

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now