नई दिल्ली. हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी के डांस मूव्स और खूबसूरती के करोड़ों लोग दीवाने हैं. वहीं हाल ही में उनका का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो काफी धमाल मचा रहा है. वीडियो में सपना पिंक और ब्लू कलर की पंजाबी ड्रेस में सड़क पर धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं. डांसिंग क्वीन के इस वीडियो को देखकर उनके फैंस बेकाबू हो गए है. उन्हें सपना का ये अंदाज काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. सपना चौधरी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं.
हाल ही में डांसर ने अपना एक नया वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है. इस वीडियो में सपना पहाड़ों पर खुले आसमान के नीचे ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में वो ‘कद्दू कटेगा’ गाने पर जबरदस्त डांस मूव्स दिखा रही है. वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने लिखा कि- जब संदेह में हो, डांस करो. डांसर के इस वीडियो पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट में उनकी डांस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं.
https://बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, इतने साल में खत्म हो जाएगी दुनिया!










