আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सिद्धू मूसेवाला का गाना ‘वार’ रिलीज, मिले लाखों व्यूज

Published on: November 8, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. गुरुपर्व के मौके पर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘वार’ रिलीज कर दिया गया है. गुरुपर्व के मौके पर रिलीज हुए सिद्धू मूसेवाला का नए सॉन्ग में सिख वीरता की कहानी को दिखाया गया है. मूसेवाला की हत्या के बाद रिलीज हुआ यह उनका दूसरा गाना है. यह गाना सिद्धू मूसेवाला के यूट्यूब पर चैनल पर लॉन्च किया गया है. इस गाने अब तक लाखों से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने में सिखों की वीरता और बलिदान को दिखाया गया है और उनकी तुलना शेरों से की गई है.

https://मुख्यमंत्री ने खारून नदी के महादेव घाट में किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान

सिद्धू मूसेवाला के इंस्टाग्राम अकाउंट से इस गाने ‘वार’ की एक क्लिप भी शेयर की गई है. इसे शेयर करते हुए लिखा गया है- जब तक शेरों के अपने इतिहासकार नहीं होंगे, शिकार का इतिहास हमेशा शिकारी का महिमामंडन करेगा. बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनका पहला गाना “एसवाईएल” जारी किया गया था. इसे महज दो दिनों में यूट्यूब पर 25 मिलियन व्यूज मिले थे. इस गाने ने बाद में बिलबोर्ड रिकॉर्ड सूची में जगह बनाई. हालांकि, भारत सरकार द्वारा कानूनी मुद्दों के बाद गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया था. मूसेवाला की इस साल 29 मई को उनके गांव मानसा में हत्या कर दी गई थी.

https://आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने विराट कोहली

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now