रायपुर. छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है. राजधानी रायपुर में नवंबर महीने की रात 8.3 डिग्री सेल्सियस तक ठंडी रही है. इस साल अभी तक न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस पर अटका हुआ है. रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक नवंबर का औसत अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस है. बताया जा रहा है कि 15 नवम्बर के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी. वहीं दिन का तापमान भी तेजी से कम होगा. मौसम विभाग के रिकॉर्ड में अभी बस्तर संभाग का इलाका सबसे अधिक ठंडा है.
https://आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने विराट कोहली
सात नवंबर को नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यह पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा है. अंबिकापुर में यह 15.4 डिग्री, जशपुर में 15.6 डिग्री और दंतेवाड़ा में 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. जगदलपुर में 15.8 डिग्री का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में उत्तर से सूखी हवा का आना लगातार जारी है. इसकी वजह से बरसात की संभावना नहीं के बराबर है. इसकी वजह से फिलहाल न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना जरूर बन रही है.







