আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Published on: November 7, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. नेशनल हाइवे 353 पर बेलसोंडा के पास रविवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. जिससे कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.  जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे विकास उर्फ छोटू साहू (21) राजू ऑटो कर्मा सदन बीटीआई रोड और आर्यन मिश्रा (22) खुशी होटल पीएचई ऑफिस के पास महासमुंद निवासी घोड़ारी गए थे. लौटते समय कार क्रमांक CG 07 AW 2035 सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल महासमुंद पहुंचाया गया है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई. छोटू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी राजू साहू का इकलौता पुत्र था.

https://भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अवकाश के लिए अनुमति आवश्यक

कांकेर. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुख अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भानुप्रतापपुर विधानसभा के उप निर्वाचन के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है और इसी के साथ जिले में आदर्श आचरण संहिता भी प्रभावशील हो गई है. अतः जिले के समस्त शासकीय अधिकारी-कर्मचारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुमति के बगैर किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे.

https://अगले तीन दिनों तक इन राज्यों में भारी बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now