नई दिल्ली. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर 6 नवंबर को बेटी ने जन्म लिया है. नन्हीं गुड़िया के जन्म के बाद सोनी राजदन और नीतू सिंह अस्पताल पहुंची थीं. भट्ट और कपूर दोनों ही परिवारों में जश्न का माहौल हो है. हर कोई आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को शुभकामनाएं भेज रहा है. आलिया भट्ट ने भी डिलीवरी के बाद सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट कर दिया है. फैंस को खुशखबरी देते हुए आलिया ने बताया उन्हें घर ‘जादुई बच्ची’ आई है. आलिया के पोस्ट में शेर-शेरनी और छोटे शेर की तस्वीर को देखा जा सकता है.
https://Himachal Election: भाजपा के घोषणा पत्र में स्कूटी, साइकिल, मुफ्त गैस सिलिंडर का वादा
बता दें प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के दौरान भी एक्ट्रेस ने इसी तरह की तस्वीर पोस्ट की थी. आलिया भट्ट ने पोस्ट में लिखा- और हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज:- हमारी बेबी यहां है…और वह एक जादुई बच्ची की तरह है. हम ऑफिशियली तौर पर प्यार में हैं…ब्लेस्ड और ऑबसेस्ड पैरेंट्स… लव लव लव… आलिया और रणबीर. आलिया भट्ट के पोस्ट करने के बाद उनकी मां सोनी राजदन, रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह ने भी ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फैंस को दादी-नानी बनने की खुशखबरी दी है. साथ ही रणबीर कपूर की बहन ने भी अपने बुआ बनने की खुशी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके जाहिर की है.
https://VIDEO : शहनाज गिल ने गाया गाना, सुनकर हो जाएंगे इमोशनल










