আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

डाटा चोरी करते हैं ये ऐप्स, मोबाइल से तुरंत करें डिलीट

Published on: November 6, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध मैलेशियस ऐप्स का खुलासा किया है, जो यूजर्स का कीमती डेटा चुरा रहे हैं.Malwarebytes Labs के सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने चार ऐसी एंड्रॉयड ऐप्स की जानकारी दी है, जो गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद थीं और इनकी मदद से ट्रोजन एंड्रॉयड डिवाइसेज में पहुंचाया जा रहा था. इन ऐप्स को लाखों बार डाउनलोड किया जा चुका है और इन सभी को एक ही ऐप डेवलपर मोबाइस ऐप ग्रुप ने तैयार किया है. इन ऐप्स में ब्लूटूथ ऑटो कनेक्ट, ड्राइवर: ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी, ब्लूटूथ ऐप सेंडर और मोबाइल ट्रांसफर शामिल हैं. इन ऐप्स को लगभग 10 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है.

https://VIDEO : शहनाज गिल ने गाया गाना, सुनकर हो जाएंगे इमोशनल

अगर आपके स्मार्टफोन्स में इनमें से कोई भी ऐप मौजूद है, तो उसे तुरंत डिलीट कर दें. रिसर्चर्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जब यूजर्स पहली बार इनमें से किसी भी मैलेशियस ऐप को इंस्टॉल करते हैं, तो आमतौर पर मैलेशियस डिस्प्ले होने में कुछ दिन लगते हैं. इसके बाद ये ऐप्स Google Chrome वेब ब्राउजर में फिशिंग साइट खोलती हैं. मालवेयरबाइट्स लैब्स के शोधकर्ताओं ने ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि फिशिंग साइटों का कंटेंट अलग-अलग होता है. इनमें से कुछ साइटें हार्मलेस होती हैं, जबकि कुछ वेबसाइट खतरनाक फिशिंग साइटें होती हैं, जो यूजर्स को बरगलाने का काम करती हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि ये ऐप्स विज्ञापन दिखाने के लिए यूजर्स डेटा की मदद लेती थीं और यह डेटा उनसे पहले ली गईं परमिशंस की मदद से जुटाया जाता था.

https://भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए मतदान 5 दिसंबर को

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now