नई दिल्ली. एक्ट्रेस-सिंगर शहनाज गिल सोशल मीडिया पर अक्सर अपने गाने के वीडियोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस को पूरे दिल से सिंगर बी प्राक द्वारा गाया गया गाना ‘खाली खाली खाली पनिया वर्गी जिंदगी’ गाते हुए नजर आ रही हैं. ये गाना जिस तरह वह गा रही हैं, लोगों को काफी पसंद आ रहा है. शहनाज ब्लैक कलर की कैजुअल टीशर्ट में भी अच्छी लग रही हैं.
https://नंद विधायक बनकर काम करना पसंद करेंगे या कलेक्शन मास्टर के कठपुतली कलेक्शन एजेंट बनकर?
उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और कम मेकअप लगाया है. सोशल मीडिया पर शेयर करते ही शहनाज गिल का ये वीडियो वायरल हो गया है. उनके फैंस जमकर रिएक्ट कर अपना प्यार लुटा रहे हैं, खासकर सिडनाज फैंस (सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को फैंस के द्वारा दिया गया नाम). लोगों को उनकी आवाज में गाया हुआ ये गाना काफी पसंद आ रहा है. कुछ लोग उनके गाने से इमोशनल हो गए. आप भी इसे सुनकर भावुक हो जाएंगे. वहीं, एक ने कहा- क्या ये गाना सिड के लिए था.
https://केजरीवाल का दावा- ‘बीजेपी का ऑफर था गुजरात छोड़ो, हम सत्येंद्र जैन को छोड़ देंगे’










