नई दिल्ली. एलन मस्क ने शनिवार को ट्विटर के करीब 50 फीसदी कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. बताया गया है कि जिन कर्मचारियों को निकाला गया, उनसे शुक्रवार को ही कंपनी के कंप्यूटर और ई-मेल का एक्सेस छीन लिया गया है।. जहां एक तरफ ट्विटर में इस तरह कर्मचारियों को निकालने के लिए एलन मस्क की आलोचना हो रही है. वहीं, शुक्रवार देर रात टेस्ला चीफ ने खुद ट्वीट में इसे लेकर सफाई दी. उन्होंने कहा कि जहां तक ट्विटर में कर्मचारियों को कम करने की बात है, दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे पास कोई विकल्प नहीं था.
https://रिश्वतखोर जेल प्रहरी को 4 साल की सजा, ACB ने किया था गिरफ्तार
खासकर तब जब कंपनी हर दिन 40 लाख डॉलर (करीब 32 करोड़ रुपए) गंवा रही हो. ट्विटर के ताजा डाटा के मुताबिक, एलन मस्क के कंपनी की कमान संभालने के बाद से ही इस प्लेटफॉर्म पर एक्टिव यूजर्स की संख्या में बड़ी कमी देखी गई. बॉट सेंटिनेल नाम की एक वेबसाइट के मुताबिक, 27 अक्टूबर को मस्क के टेकओवर के बाद से एक नवंबर तक ट्विटर पर करीब 8.75 लाख यूजर्स ने अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर लिया. इसके अलावा ट्विटर पर करीब पांच लाख अकाउंट सस्पेंड भी हो गए.
https://8 नवंबर को लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक का समय और क्या न करें










