नई दिल्ली. ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है. बता दें कि ‘अवतार’ के रिलीज होने के 13 साल बाद इसका दूसरा भाग यानी ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ रिलीज होने जा रहा है. दूसरे भाग में पहले पार्ट से आगे की कहानी दिखाई जाने वाली है. जिसमें ‘सुली परिवार’ (जेक, नेयतिरी और उनके बच्चों) के जिंदगी में जो परेशानियां आती हैं वो उससे खुद को कैसे सुरक्षित रखते हैं और खुद को बचाने के लिए ये परिवार क्या-क्या करता इसके बारे में दिखाया जाएगा. नया ट्रेलर 2 नवंबर को यूट्यूब पर जारी किया गया, जो काफी दमदार नजर आ रहा है.
https://हरियाणा के घूमर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से झूम उठे दर्शक
ट्रेलर में दिखाए गए वीएफएक्स बहुत ही शानदार और हैरान कर देने वाला है. इस ट्रेलर को देखकर ऐसा मालूम होता है कि फिल्म का दूसरा भाग पहले भाग से और भी ज्यादा शानदार होने वाला है. जेम्स कैमरून की इस फिल्म को लेकर काफी समय पहले से ही माहौल बना हुआ है, वहीं इसके नए ट्रेलर ने लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. अगर इस फिल्म के रिलीज डेट की बात करें तो ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ को 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. भारत में इस फिल्म को अंग्रेजी और हिंदी के साथ-साथ अन्य कई रिजनल भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा.
https://Nokia G60 5G भारत में लॉन्च, 50MP कैमरे वाले फोन की इतनी है कीमत










