আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सलमान को मिली Y+ सिक्योरिटी, अक्षय-अनुपम की भी बढ़ाई गई सुरक्षा

Published on: November 1, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है. उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली थी. सलमान के साथ-साथ महाराष्ट्र सरकार ने अक्षय कुमार और अनुपम खेर की भी सुरक्षा बढ़ाई है. इसी साल 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को कातिलों ने मौत के घाट उतार दिया था. देश अभी सिद्धू की हत्या के गम से उबर भी नहीं पाया था कि जून में सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक धमकी से भरा लेटर मिला. इसमें लिखा था कि सलमान का सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल करेंगे. उधर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कई गैंगस्टर को अरेस्ट किया, जिन्होंने सलमान को मारने की बात कुबूल की.

https://पार्टनर की इन हरकतों से सख्त नफरत करती हैं महिलाएं, तोड़ सकती हैं रिश्ता

बाद एक्टर को पुलिस सुरक्षा दी गई. सलमान खान को पहले मुंबई पुलिस की तरफ से सुरक्षा मिल रही थी, लेकिन अब उनकी सिक्योरिटी और भी बढ़ा दी है। अब उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी. इसमें 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ भी शामिल होते हैं. यानी अब सलमान के साथ 11 जवान हर समय उनकी सुरक्षा के लिए उनके साथ खड़े रहेंगे. हथियारों के साथ 4 सिक्योरिटी पर्सनल 24 घंटे उनके साथ रहेंगे. सलमान खान के अलावा महाराष्ट्र सरकार ने अक्षय कुमार और अनुपम खेर को X कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है. अब उनकी सुरक्षा में तीन जवान मौजूद रहेंगे. अनुपम खेर की मूवी ‘द कश्मीर फाइल्स’ जब रिलीज हुई थी, तब उन्हें धमकी मिली थी. वहीं, अक्षय कुमार को उनकी नागरिकता के लिए सोशल मीडिया पर धमकियां मिलती हैं.

https://पाकिस्तान समेत 3 देशों से आए अल्पसंख्यकों को मिलेगी नागरिकता

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now