नई दिल्ली. एक्टर राजकुमार राव की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मोनिका, ओ माय डार्लिंग’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है. एक तरफ जहां ट्रेलर में सस्पेंस दिखाया गया है, तो दूसरी ओर आपको कुछ कॉमेडी सीन्स भी देखने को मिल जाएंगे. ट्रेलर में दिखाया गया है कि राजकुमार एक मर्डर केस में फंसते चले जाते हैं, लेकिन आखिरी तक वह इसमें शामिल न होने की बात करते रहते हैं. वहीं, दूसरे दृश्य में वह एक डेड बॉडी को ठिकाने लगाते नजर आते हैं.
https://न्यूजीलैंड और बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन्हें मिला मौका
फिल्म में राजकुमार राव, राधिका आप्टे और हुमा कुरैशी के अलावा सिकंदर खेर, आकांक्षा रंजन कपूर, ‘सुपर डीलक्स’ स्टार भगवती पेरुमल और सुकांत गोयल जैसे कलाकारों की टुकड़ी भी देखने को मिलेगी. वैसे, दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर बेहद पसंद आ रहा है. वासन बाला द्वारा निर्देशित फिल्म की निगरानी थ्रिलर शैली के आइकन श्रीराम राघवन ने की है, जिन्होंने 2018 की फिल्म ‘अंधाधुन’ का निर्देशन किया था. मैचबॉक्स शॉट्स के बैनर तले सरिता पाटिल, संजय राउत्रे, दीक्षा ज्योत राउत्रे और विशाल बजाज द्वारा निर्मित फिल्म 11 नवंबर, 2022 को विशेष रूप से नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.
https://भारतीय वन सेवा के 31 अधिकारियों का स्थानांतरण, देखिए सूची










