আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

1 नवंबर से होने वाले ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Published on: October 30, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. नवंबर की शुरुआत के साथ ही कई सारे ऐसे बदलाव भी होने वाले हैं, जिनका हमारी जेब और मंथली बजट पर सीधा असर पड़ेगा. ऐसे में हमारे लिए भी उन बदलावों से वाकिफ होना जरूरी है.

ट्रेनों की नई टाइमिंग

1 नवंबर से ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव भी होने जा रहा है. भारतीय रेलवे देशभर में ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव करने जा रहा है. पहले 1 अक्टूबर से ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव होने वाला था, लेकिन किन्हीं कारणों से 31 अक्टूबर की तारीख आगे तय की गई है. अब 1 नवंबर से नई समय सारिणी लागू की जाएगी. बाद 13 हजार यात्री ट्रेनों के समय और 7 हजार मालगाड़ी के समय बदलेंगे. देश में चलने वाली करीब 30 राजधानी ट्रेनों का समय भी 1 नवंबर से बदल जाएगा.

https://लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत को टिकट देगी भाजपा? जेपी नड्डा ने दिया जवाब

बिजली पर सब्सिडी मिलना हो जाएगी बंद

राजधानी दिल्ली के लोगों के 1 अक्टूबर से बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी मिलना बंद हो जाएगी. दरअसल, अब दिल्ली के लोगों को महीने भर के लिए 200 यूनिट फ्री बिजली लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है. रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है. ऐसे में जो भी रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाते हैं उनको अक्टूबर में बिजली सब्सिडी का फायदा नहीं मिल पाएगा.

गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए देना होगा OTP

1 नवंबर से रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी से जुड़ी प्रक्रिया में भी बदलाव होने जा रहा है. गैस बुकिंग के बाद ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा. जब सिलेंडर डिलीवरी के लिए आएगा तो आपको इस ओटीपी को डिलीवरी बॉय के साथ शेयर करना होगा. एक बार इस कोड का सिस्टम से मिलान हो जाने पर ग्राहक को सिलेंडर की डिलीवरी ही मिलेगी.

https://सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ी शिकायतों के लिए बनेंगी समितियां

गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है. ऐसे में 1 नवंबर को भी तेल कंपनियों द्वारा LPG गैस सिलेंडर के नए दाम जारी किए जाएंगे. एक नवंबर को 14 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर दोनों की ही कीमतों में बदलाव हो सकता है. इस महीने की पहली तारीख को भी कॉमर्शियल गैंस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now