नई दिल्ली. इन दिनों एक नया वायरस अपने पैर पसार रहा है जिसका नाम Drinik है. इस वायरस के निशाने पर कई यूजर्स आ चुके हैं. ये वायरस लोगों के स्मार्टफोन में दाखिल हो जाता है और उसके बाद उनकी बैंकिग डिटेल्स के साथ ही अन्य जानकारियों को भी चुरा लेता है. बता दें कि वायरस जो जानकारियां चुराता है उसकी बदौलत हैकर्स बैंकिंग यूजर्स को अपना निशाना बना लेते हैं. यहां तक की कई मामले ऐसे सामने आए हैं जिनमें बैंक से लाखों रुपए की रकम भी गायब हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक SBI समेत देश के 18 नामी बैंकों के कस्टमर्स को इस वायरस से खतरा है और उनके निजी जानकारियां भी खतरे में हैं.
https://छठ का प्रसाद बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटा, 30 से ज्यादा घायल; 7 पुलिसकर्मी भी झुलसे
दरअसल, ये Drinik Android trojan का एक नया वर्जन है जो यूजर्स के लिए किसी बड़े खतरे की तरह सामने आया है. जिससे बचने की सख्त जरूरत है नहीं तो आपकी बैंकिंग पर हैकर्स का भी कंट्रोल हो सकता है. ट्रोजन यूजर्स की निजी जानकारियों को स्मार्टफोन से चुरा लेता है जिनमें आपकी निजी तस्वीरें, साथ ही अन्य पर्सनल डेटा और बैंकिंग क्रेडेंशियल्स भी शामिल हैं. चुराई गईं ये जानकारियां सीधा हैकर्स तक पहुंच जाती हैं. बाद हैकर्स आपके बैंक अकाउंट समेत आपके सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी हैक कर सकते हैं और आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. ये वायरस आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन भी रिकॉर्ड कर सकते हैं. आपको अगर इनसे बचना है तो गैर जरूरी ऐप्स ना ही डाउनलोड करें. साथ ही किसी भी डिवाइस से स्मार्टफोन कनेक्ट करने के दौरान सावधानी बरतें.
https://सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ी शिकायतों के लिए बनेंगी समितियां










