रायपुर. राज्य के सिक्ख धर्मावलंबी आगामी 2 जनवरी 2020 को गुरू गोविंद सिंह की जयंती धूम-धाम से मना सकें इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐच्छिक अवकाश प्रदान करने की घोषणा की है. उन्होंने इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं. गौरतलब है कि रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा और छत्तीसगढ़ राज्य अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर दो जनवरी 2020 को ऐच्छिक अवकाश प्रदान करने का आग्रह किया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की है.
http://बौने कलाकार नत्थू दादा का निधन, ‘मेरा नाम जोकर’ से की थी फिल्मी कैरियर की शुरूआत
राजस्थान के सहरियां स्वांग, जम्मू का गुजर, हिमांचल प्रदेश का डंडा रास नृत्य पर झूमें दर्शक
रायपुर.साईंस कालेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आज देश के अलग-अलग राज्यों से आये कलाकारों ने मंच पर पारम्परिक वेशभूषा और धुनों में अपने-अपने राज्य की जनजाति द्वारा विभिन्न अवसरों पर प्रस्तुत की जाने वाली आकर्षक कार्यक्रमों की जीवंत प्रस्तुति दी. आंध्रप्रदेश के कलाकारों ने यहा की जनजाति द्वारा दशहरा, विवाह सहित अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर प्रस्तुत किए जाने वाला भीमसा नृत्य की प्रस्तुति दी. राजस्थान के कलाकारों ने शरीर में रंग पोतकर विभिन्न पर्व के अवसर पर किया जाने वाला नृत्य सहरियां स्वांग के माध्यम से दर्शकों को थिरकने को मजबूर किया. सहरियां स्वांग में ढोल, मंजीरा, झांझ और कलाकारों की जुगलबंदी को सभी ने सराहा. हिमांचल प्रदेश के कलाकारों ने डंडा रास नृत्य, जम्मू-काश्मीर के कलाकारों ने गुजर नृत्य कर दर्शकों की वाहवाही बटोरी. अरूणांचल प्रदेश द्वारा रेह, तेलंगाना के कलाकारों द्वारा लम्बाड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी गई.
http://बारदाना के रखरखाव में अव्यवस्था, समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस







