আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कुएं में गिरे तीन हाथी, वन अमला ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला

Published on: October 28, 2022
---Advertisement---

धमतरी. वनांचल नगरी के दुगली वन परिक्षेत्र के ग्राम चारगांव में गुरुवार रात करीब आठ बजे किसान रमेश नेताम के खेत के कुएं में तीन हाथी गिर गए. इसकी जानकारी मिलते ही वनमण्डलाधिकारी मयंक पाण्डेय सहित वन अमला मौके पर पहुंचा. मौके पर खेत के चारों ओर लगभग 30 हाथी विचरण कर रहे थे. उनमें किसी तरह की बेचैनी नजर नहीं आ रही थी. इससे अनुमान लगाया गया कि खेत के कुएं में गिरे हाथी सुरक्षित हैं. सुरक्षा की दृष्टि से रात में ऑपरेशन रेस्क्यू नहीं करने का निर्णय लिया गया.

https://गैर संचारी रोगियों के समुचित इलाज की सुनिश्चित हो व्यवस्था : सिंहदेव

लेकिन वन अमले ने दो जेसीबी, सर्च लाइट्स, रेत और लकड़ी के लट्ठे आदि की व्यवस्था कर ली थी, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जाए. शुक्रवार सुबह पांच बजे कुएं में गिरे तीन हाथी में से दो हाथी नजदीक के सोलर संयंत्र के सहारे बाहर आ गए. तीसरा हाथी नहीं निकल पा रहा था. इसके लिए वन अमले ने जेसीबी से कुएं के एक छोर को हटाया, ताकि वह हाथी उस छोर से निकल सके. थोड़ी देर में हाथी निकल आया. इस ऑपरेशन का नतीजा काफी संतोषजनक रहा. अब तीनों हाथी जंगल के भीतर सुरक्षित और स्वस्थ हैं.

https://‘भेड़िया’ का पहला गाना ‘ठुमकेश्वरी’ रिलीज, थिरकते नजर आए वरूण-कृति

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now