আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गैर संचारी रोगियों के समुचित इलाज की सुनिश्चित हो व्यवस्था : सिंहदेव

Published on: October 28, 2022
---Advertisement---

रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि गैर संचारी रोगों की रोकथाम और इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाना चाहिए. उन्होंने शुक्रवार को यहां मंत्रालय महानदी भवन में यूनिवर्सल हेल्थ केयर के अंतर्गत गैर संचारी रोगों के इलाज की व्यवस्था संबंधी समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में गैर संचारी रोग जैसे कैंसर (मुख, स्तन, सर्वाइकल आदि) मधुमेह, रक्तचाप, हृदय रोग, किडनी रोग के रोगियों की इलाज की त्वरित व्यवस्था की जानी चाहिए. सिंहदेव ने कहा कि इन बीमारियों का देर से इलाज होने के कारण बीमारी जटिल रूप ले लेती है, जिससे मरीजों के परिजनों एवं मरीजों को काफी परेशानी होती है.

https://फेक न्यूज पर पीएम मोदी बोले- बिना फैक्ट चेक किए मैसेज आगे न बढ़ाएं

बैठक में पीएचएफआई द्वारा सार्वभौमिक स्वास्थ्य कव्हरेज की कार्ययोजना का प्रेजेंटेशन के जरिए विस्तार से प्रस्तुतिकरण किया गया. पीएचएफआई के प्रतिनिधियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन प्रदेश में आमजन को सार्वभौमिक स्वास्थ्य के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. छत्तीसगढ़ में यूनिवर्सल हेल्थ केयर का उद्देश्य है कि सभी के लिए समान रूप से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाए. गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं में उपचार डायग्नोटिक्स दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाना है. जिससे आमजन को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े. बैठक में पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य योजना की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई.

https://एलन मस्क का हुआ ट्विटर, सीईओ पराग समेत कई अधिकारी बर्खास्त

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now