আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एलन मस्क का हुआ ट्विटर, सीईओ पराग समेत कई अधिकारी बर्खास्त

Published on: October 28, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. दुनिया का अग्रणी माइक्रो ब्लॉगिंग ऐप ट्विटर अब एलन मस्क का हो गया है. मस्क ने इसकी कमान संभालते ही सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है. टेस्ला के सीईओ एलन मस्क शुक्रवार को ट्विटर के अधिग्रहण की समय सीमा खत्म होने से पहले इसके नए मालिक बन गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क के मालिक बनने के बाद ही ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पराग अग्रवाल और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नेड सेगल बर्खास्त कर दिया गया. उन्हें ट्विटर के मुख्यालय से बाहर निकलवाए जाने की भी खबर है.

https://हेट स्पीच मामले में सपा नेता आजम खान को 3 साल की सजा

नौकरी से निकाले गए शीर्ष अधिकारियों में ट्विटर की लीगल टीम की प्रमुख विजया गाड्डे भी शामिल हैं. पराग अग्रवाल, नेड सेगल, विजया गाड्डे समेत  ट्विटर के शीर्ष अधिकारी एलन मस्क के लंबे समय से निशाने पर थे. इनके व मस्क के बीच ट्विटर के अधिग्रहण के पहले से तनातनी व जुबानी जंग जारी थी. इसलिए मस्क ने इस सोशल मीडिया साइट का अधिग्रहण करते ही सबसे पहले इनकी छुट्टी की. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब ट्विटर के साथ एलन मस्क की डील पूरी हुई, तब सीईओ पराग अग्रवाल और सेगल ट्विटर के कार्यालय में ही थे. कुछ ही देर में उन्हें ट्विटर मुख्यालय से बाहर निकाल दिया गया.

https://50 प्रतिशत से भी कम कार्य, 10 बीएलओ को नोटिस

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now