मनेंद्रगढ़. भाजपा के पूर्व विधायक दीपक पटेल का मंगलवार रात निधन हो गया. दीपक मनेंद्रगढ़ इलाके के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में से एक थे. दीपक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी थे. सांस लेने में तकलीफ के बाद दीपक पटेल को चिरमिरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था. वहीं उनका इलाज चल रहा था, जहां उनका निधन हो गया. उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है. उनके निधन पर वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने शोक व्यक्त किया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें.
https://इस जिले में गोलगप्पे बेचने पर लगाया गया प्रतिबंध, जानिए पूरा मामला
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक दीपक पटेल के आकस्मिक निधन पर शोक जताते हुए कहा कि विवाह ना कर सदैव पार्टी व देश की सेवा को सर्वोपरि मानने वाले पुराने साथी का जाना एक निजी क्षति है. बता दें कि दीपक पटेल अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ठ विधायक के सम्मान से नवाजे गए थे. दीपक कुमार पटेल 2008 से 2013 तक भाजपा से मनेन्द्रगढ़ विधायक थे. उन्हें 2009-10 में उत्कृष्ठ विधायक का पुरस्कार भी मिला. दीपक पटेल कोरबा जिले के संगठन प्रभारी थे. वर्तमान में प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक थे. नगरीय निकाय चुनाव में उन्हें प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी गई थी. अपने विधायक कार्यकाल में चिरमिरी क्षेत्र में जलावर्धन योजना की स्वीकृति दिलाई थी.
https://बिना सबूत पति को व्यभिचारी और शराबी कहना क्रूरता के समान : हाईकोर्ट







