नई दिल्ली. फिल्ममेकर और एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना रही है. कांतारा दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. ऐसे में अब दिवाली के मौके पर यश की फिल्म ‘केजीएफ’ तक को पछाड़ दिया है और ये इसी के साथ ही कन्नड़ की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने भारत में 170 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं, विदेश में 18 करोड़ की कमाई कर चुकी है. इसी के साथ ही ये मूवी दुनियाभर में 188 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. अपने इस कलेक्शन के साथ ही ये कन्नड़ की दूसरी बड़ी फिल्म बन गई है. इसने यश की ‘केजीएफ’ तक को पछाड़ दिया है.
https://2 घंटे तक वाट्सऐप रहा डाउन, IT मंत्रालय ने मेटा से मांगी रिपोर्ट
कहा जा रहा है कि दिवाली के वीकेंड के कारण फिल्म का कलेक्शन तेजी से बढ़ा है. अगर इसकी कमाई का आंकड़ा इसी तरह से बढ़ता रहा है तो ये कहना गलत नहीं होगा कि ये जल्द ही वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का बिजनेस कर लेगी. ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार खबरों में कहा जा रहा है कि ये 200 करोड़ का आंकड़ा रिलीज का चौथा हफ्ता पूरा होते-होते ही पार कर लेगी. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘कांतारा’ ने कर्नाटक में लगभग 111 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. बहरहाल, अगर फिल्म ‘कांतारा’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें 1847 के समय की कहानी को दिखाया गया है. इसमें कर्नाटक के एक काल्पनिक गांव को दिखाया गया है. इसमें आपको क्षेत्रीय परंपरा देखने के लिए मिलने वाली है.
https://प्रिया प्रकाश वारियर ने साड़ी में बरपाया कहर, देखिए तस्वीरें










