नई दिल्ली. ओला इलेक्ट्रिक अब Ola S1 Air को लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 24 अक्टूबर तक 74,999 रुपए है. कंपनी ने कहा है कि उसके बाद इसकी कीमत 84,999 रुपए हो जाएगी.यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 5 टू-टोन बॉडी कलर ऑप्शन- नियो मिंट, जेट ब्लैक, कोरल ग्लैम, पोर्सिलेन व्हाइट और लिक्विड सिल्वर में उपलब्ध होगा. कंपनी का कहना है कि खरीद विंडो फरवरी 2023 में खुलेगी. कंपनी के मुताबिक इसमें 4.5kW हब मोटर, 2.5kWh बैटरी पैक मिलता है. जिससे यह ई-स्कूटर 4.3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है. इसकी टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा है और इसमें इको मोड में IDC रेंज 100 किमी की रेंज का दावा किया गया है. इसमें 34-लीटर बूट स्पेस को बरकरार रखा गया है. ओला एस1 एयर में मूव ओएस 3 पहले से इंस्टॉल मिलेगा.
https://अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने खड़गे को जोगी का पत्र
ओला यूजर्स को मूव ओएस 3 में कई दिलचस्प फीचर्स मिलेंगे. इसमें बेहतर एक्सीलरेशन, वेकेशन मोड जिसमें 200 दिनों तक बैटरी संरक्षण का दावा किया गया है, एक नया यूआई – विंटेज और बोल्ट मूड, हिल होल्ड, ऑटो-रिप्लाई कॉल, स्मार्ट लाइट और अन्य लोगों के साथ आसान से स्कूटर साझा करने के लिए कई प्रोफाइल जैसे फीचर्स शामिल हैं. मूव ओएस 3 अपडेट के मुख्य आकर्षण में हाइपरचार्जिंग (फास्ट चार्जिंग) शामिल है जो ओला एस1 को 15 मिनट में इतना चार्ज कर देता है कि वह 50 किमी तक की दूरी तय कर सकता है. जिसका मतलब है 3 किमी प्रति मिनट. नया यूआई ऑप्शन – विंटेज मोड और बोल्ट मूड, पार्टी मोड जो ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को बीट्स की धुन पर रोशनी के साथ म्यूजिक चला सकता है.










