कोंडागांव. जमीन से कब्जा हटाने गए नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, कोटवार राजस्व अमले को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है. इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. इनमें से 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. जिनकी तलाश की जा रही है. जानकारी के अनुसार विवला गांव की रहने वाली महिला लक्ष्मी मरकाम की जमीन से कब्जा हटाने राजस्व अमले की टीम गांव गई थी. इस टीम में माकड़ी के नायब तहसीलदार राजकुमार आवड़े, पटवारी सबित मरकाम, ग्राम मांझीबोरंड पटवारी और ग्राम बावली कोटवार शामिल थे. जैसे ही टीम गांव पहुंची तो यहां कुछ ग्रामीण हाथों में लाठी लेकर टीम के पास पहुंचे.
https://एशिया कप विवाद पर अनुराग ठाकुर बोले- गृह मंत्रालय करेगा फैसला, खिलाड़ियों की सुरक्षा जरूरी
पहले थोड़ी बहुत नोक-झोंक हुई. फिर ग्रामीणों ने प्रशासन की टीम को पीटना शुरू कर दिया. राजस्व की इस टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा है. जिससे सभी लोग घायल हो गए. घायलों में पीड़ित महिला लक्ष्मी भी शामिल है. इस मामले के बाद राजस्व अमले की टीम ने कोंडागांव थाना में 9 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गुरुवार शाम 6 आरोपियों को उनके घर से पकड़कर लाया. पकड़े गए आरोपियों में अनित मरकाम (18), मान सिंह मरकाम (21), घनश्याम मरकाम (25), रमेश मरकाम (21), घीना राम (38), मोती राम मरकाम (41), दिनेश मरकाम (26), दशरू राम मरकाम (28), सिया राम मरकाम (18) शामिल हैं.
https://2022 TVS Raider 125 लान्च, भारत की पहली कम्यूटर बाइक







