नई दिल्ली. अभी हाल ही में पश्चिम बंगाल के एक रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना गाकर रानू मंडल रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गई है. अब इसी कड़ी में हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो और वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स कुमार सानू के फिल्म का गाना गा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा उसके गाने को खूब सराहा जा रहा है. उत्तरप्रदेश के लखनऊ से ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक उबर ड्राइवर को शानदार आवाज में गाना गाते देखा जा रहा है. वीडियो में वह 90 की दशक की फिल्म आशिकी का गाना ‘नजर के सामने’ गा रहा है.
http://फ्लाईऐश ब्रिक्स फैक्ट्री में करंट से तीन मजदूरों की मौत, एक का सिर धड़ से अलग
वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले शख्स ने लिखा है- मैं लखनऊ में उबर ड्राइवर विनोद जी से मिला. वे एक शानदार गायक हैं मैंने राइड पूरी होने के बाद उनसे गाना गाने को कहा…और क्या चाहिए. प्लीज इनका वीडियो देखिए और इन्हें प्रसिद्ध कीजिए. इनका खुद का यूट्यूब चैनल Youtube music है. विनोद का वीडियो जब से सोशल मीडिया पर आया है तब से इसपर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कई लोगों ने उनके सुनहरे भविष्य की कामना की. वहीं कई लोगों ने उनका कॉन्टैक्ट नंबर भी मांगा.
http://जिस बम ने मचाई थी बालाकोट में तबाही, वायुसेना को मिला उसका एडवांस वर्जन
Met an @Uber_India driver Vinod ji in Lucknow. He is an amazing singer and asked to sing a song for me after finishing his ride. Aur kya chaiye.
Please watch this video and make him famous. He is also having his own @YouTube @youtubemusic channel. #Lucknow #Uber pic.twitter.com/G4zu8u2531— Gaurav (@crowngaurav) September 14, 2019










